Womens T20 WC 2024: मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत ने जड़े अर्धशतक, इंडिया ने श्रीलंका को दिया 173 रन का लक्ष्य
वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 12वें मैच में इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 का स्कोर बनाया। ये इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा…
वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 12वें मैच में इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 का स्कोर बनाया। ये इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है।
इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत ने 27 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मंधाना ने 38 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 40 गेंद में 4 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 98(77) रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से एक-एक विकेट कप्तान चमारी अट्टापट्टू और अमा कंचना ने लिया।
इंडिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
श्रीलंका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा।