Womens T20 WC, 2024: पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 134/5 के स्कोर पर रोका
वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens World Cup 2024) के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रन ही बना पाया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेथ मूनी ने बनाये। उन्होंने 42…
वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens World Cup 2024) के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रन ही बना पाया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेथ मूनी ने बनाये। उन्होंने 42 गेंद में 2 चौको की मदद से 44 रन की पारी खेली। एलिस पेरी ने 23 गेंद में 2 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। ताहलिया मैकग्राथ ने 33 गेंद में 3 चौको की मदद से 27 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अयाबोंगा खाका को मिले। मारिजाने कैप और नॉनकुलुलेको म्लाबा एक-एक विकेट लेने में सफल रही है।
ऑस्ट्रेलिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।