World Cup 2023: डी कॉक, डुसेन और मार्करम के शतकों की मदद से साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया
वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्करम ने शतकीय पारियां खेली।
…

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से रासी वैन डेर डुसेन 108(110), मार्करम 106(54) और डी कॉक ने 100(84) रन की शतकीय पारियां खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट दिलशान मदुशंका ने अपने नाम किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 44.5 ओवरों में 326 के स्कोर पर सिमट गयी। श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका ने 79(65), कुसल मेंडिस ने 76(42) और कप्तान दासुन शनाका ने 68(62) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए।