आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसकी झलक उन्होंने एक बार फिर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) को बोल्ड करते हुए दिखाई। बटलर इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 229 रन टांगे।
पारी का 16वां ओवर करने आये कुलदीप यादव ने पहले गेंद आउटसाइड ऑफ डाली। बटलर इस गेंद को खेलने के लिए पीछे गए। वहीं गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ गयी। बटलर के पैड और बैट के बीच काफी गैप था। इंग्लैंड के कप्तान इस गेंद को समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 23 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये।
Frame kro lo…
What a ball by Kuldeep Yadav.
Buttler cleaned up.#kuldeep #KuldeepYadav #RohitSharma