World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुसल मेंडिस ने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ते हुए हासिल किया ये रिकॉर्ड
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इसी के साथ वो वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामलें में तीसरे नंबर…
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इसी के साथ वो वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामलें में तीसरे नंबर पर आ गए है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी एंजेलो मैथ्यूज के नाम है जिन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ मात्र 20 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। दूसरे नंबर पर दिनेश चांदीमल काबिज है। उन्होंने भी 2015 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मात्र 22 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। वहीं 2023 के वर्ल्ड कप में 25 गेंद में अर्धशतक जड़कर कुसल मेंडिस तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। साउथ अफ्रीका की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारियां खेली।
A 25 ball half century by Kusal Mendis. He's up to the task in the run chase - a clever knock! pic.twitter.com/PTxBBzeIGh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 7, 2023