World Cup 2023: हार के बाद निराश नजर आये कप्तान टॉम लैथम, कहा- बताया साउथ अफ्रीका के सामने आई बड़ी गलती
वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस मेगा इवेंट में कीवी टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस करारी हार के बाद कीवी कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि यह हमारा बेस्ट प्रदर्शन नहीं है।…
वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस मेगा इवेंट में कीवी टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस करारी हार के बाद कीवी कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि यह हमारा बेस्ट प्रदर्शन नहीं है। हम साझेदारियां नहीं बना सके, यह निराशाजनक था।
लैथम ने कहा कि, "हमारा बेस्ट प्रदर्शन नहीं। उस साझेदारी (डी कॉक और डुसेन) के बाद हम दबाव में थे। बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से यह एक बड़ा स्कोर था। हमें वे साझेदारियाँ निभानी थीं। उन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह छोटा मैदान था और अच्छी सतह थी, लेकिन हम पहले 10 ओवरों में कुछ खास नहीं कर सके। मुझे लगता है कि उन्होंने खुद को अच्छी स्थिति में रखा, हम साझेदारियां नहीं बना सके, यह निराशाजनक था। हमने चोटों का सामना किया है। हम इस पर तुरंत विचार करेंगे और अगले की ओर बढ़ेंगे, हम रातों-रात एक बुरी टीम नहीं बन जाएंगे।"
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 35.3 ओवरों में 167 के स्कोर पर लुढ़क गयी।