World Cup 2023: न्यूज़ीलैंड को करारी हार देकर साउथ अफ्रीका ने पॉइंट्स टेबल में किया फेरबदल, जानें सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गयी है। वहीं कीवी टीम चौथे पायदान पर आ गयी है। ये कीवी टीम की वनडे…
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गयी है। वहीं कीवी टीम चौथे पायदान पर आ गयी है। ये कीवी टीम की वनडे इतिहास में रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2007 में 215 रन से हराया था।
साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में 7 मैचों में 6 जीत और एक हार के साथ टॉप पर पहुंच गयी है। उनके 12 पॉइंट्स है और नेट रनरेट +2.290 है। न्यूज़ीलैंड की टीम 7 मैचों में 4 में जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर खिसक गयी है। कीवी टीम के 8 पॉइंट्स और नेट रनरेट +0.0484 है।
The Points table of this World Cup 2023 - South Africa now table toppers. pic.twitter.com/wNLbHX7lKi
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 1, 2023