World Cup 2023: सेंटनर ने नीदरलैंड के खिलाफ दिखाई अपनी हिटिंग पावर, अंतिम गेंद पर जड़ दिए दो छक्के, देखें वीडियो
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के छठे मैच में न्यूज़ीलैंड के मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर दो छक्के जड़ते हुए अपनी क्लास दिखाई। उनकी इस पारी की मदद से न्यूज़ीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 322 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।
न्यूज़ीलैंड की पारी का आखिरी ओवर करने आये बास डी लीडे ने 50वें ओवर की आखिरी गेंद सेंटनर को लौ फुल टॉस कमर से ऊपर डाली। यह गेंद नो बॉल हो गयी और आखिरी गेंद फ्री हिट मिली। सेंटनर ने इस गेंद पर ओवर डीप बैकवर्ड पॉइंट पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद डी लीडे ने लौ फुल आउटसाइड ऑफ पर डाली। सेंटनर ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। सेंटनर ने इस मैच में 17 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की नाबाद 36 रन की पारी खेली।
Latest Cricket News In Hindi