वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक के शतकों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन रासी वैन डेर डुसेन ने बनाये। उन्होंने 110 गेंद में 13 चौको और 2 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं एडेन मार्करम ने 54 गेंद में 14 चौको और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंद में शतक जड़ा। यह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक है।
उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 84 गेंद का सामना करते हुए 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। अंत में मिलर ने 21 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट दिलशान मदुशंका ने हासिल किये। एक-एक विकेट कासुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालागे और मथीशा पथिराना ने लिया।