World Cup 2023: भारत के खिलाफ मिली करारी हार का टेम्बा बावुमा ने किया खुलासा, कहा- इस कारण हम नहीं जीते
वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन के विशाल अंतर से हार का स्वाद चखा दिया। भारत की तरफ से विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने…
वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन के विशाल अंतर से हार का स्वाद चखा दिया। भारत की तरफ से विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि (Temba Bavuma) हम विकेट को अडॉप्ट करने में सक्षम नहीं थे।
बावुमा ने कहा कि, "हम जानते हैं कि यह एक चुनौती है। हम पीछा करते हुए हार गए हैं। हमने अपने बल्लेबाजों के साथ बातचीत की थी। पहले 10 ओवर में उन्होंने 90 रन बनाए। उसके बाद हमने अच्छा प्रदर्शन किया। रन गति पर अंकुश लगाया। कोहली और अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई। विकेट ने वैसे ही खेला जैसा हमें संदेह था। दुर्भाग्य से हम अडॉप्ट करने में सक्षम नहीं थे। संभावित रूप से, हम यहां सेमीफाइनल में फिर से खेल सकते हैं।"
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 326 रन का स्कोर टांगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर लुढ़क गयी।