WPL 2024: MI की शानदार गेंदबाजी, RCB को 135/6 के स्कोर पर रोका
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शानदार गेंदबाजी के आगे रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा है।
आरसीबी…

आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 50 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जॉर्जिया वेयरहैम ने 10 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाये। ऋचा घोष ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट नट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और सायका इशाक ने अपने नाम किये।
मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।