WPL 2024: जेमिमा और कैप्सी ने खेली शानदार पारियां, दिल्ली ने मुंबई को दिया 182 रन का लक्ष्य
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स और एलिस कैप्सी की शानदार पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर बनाया।
दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेमिमा…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स और एलिस कैप्सी की शानदार पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर बनाया।
दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एलिस कैप्सी ने 32 गेंद में 8 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। जेमिमा और कैप्सी ने 97 (62) रन की साझेदारी की। मेग लैनिंग ने 26 गेंद में 5 चौको की मदद से 29 रन बनाये। शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट श्रेयंका पाटिल ने हासिल किये। एक विकेट आशा सोभना को मिला।
दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, तितास साधु
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कसाट, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।