WPL 2024: मैथ्यूज के अर्धशतक पर नवगिरे ने फेरा पानी, यूपी ने मुंबई को 7 विकेट से चखाया हार का स्वाद
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) के छठे मैच में यूपी वारियर्स ने किरण नवगिरे (Kiran Navgire) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की तरफ से हेले मैथ्यूज ने भी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) के छठे मैच में यूपी वारियर्स ने किरण नवगिरे (Kiran Navgire) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की तरफ से हेले मैथ्यूज ने भी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। ये 3 मैचों में यूपी की पहली जीत है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की 3 मैचों में पहली हार है। इस मैच में मुंबई की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल थी और वो इस वजह से आज का मैच नहीं खेली। उनकी जगह मुंबई की कप्तानी नेट साइवर-ब्रंट ने की।