WPL 2024: मुंबई ने शानदार गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर को 20 ओवर में 131/6 के स्कोर पर रोका
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। बैंगलोर अंतिम 5 ओवरों में 33 रन ही बना पाया। यह मैच…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। बैंगलोर अंतिम 5 ओवरों में 33 रन ही बना पाया। यह मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है।
बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 5 चौको की मदद से 44* रन की पारी खेली। उनके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 20 गेंद में 3 चौको की मदद से 27 रन का योगदान दिया। पेरी और वेयरहम ने 52 (40) रन की साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 पूजा वस्त्रकार और नट साइवर-ब्रंट ने चटकाए। सायका इशाक और ईसी वोंग ने एक-एक विकेट लिया।
मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग XI: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, ईसी वोंग, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।