WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस की स्टैंड इन कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत कौर आज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है। इस वजह से साइवर-ब्रंट को लगातार दूसरे मैच में कप्तानी…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस की स्टैंड इन कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत कौर आज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है। इस वजह से साइवर-ब्रंट को लगातार दूसरे मैच में कप्तानी करने का मौका मिला। मुंबई ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं आरसीबी ने एक बदलाव किया। उन्होंने एलिस पेरी को खिलाया है।
साइवर-ब्रंट ने टॉस के समय कहा कि, "हमें पहले गेंदबाजी करेंगे, आमतौर पर अब तक इस प्रतियोगिता में, लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। नहीं, हमने कोई बदलाव नहीं किया है।"
मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग XI: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, इस्सी वोंग, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।