WPL 2024: RCB के कोच ने कप्तान मंधाना की तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात
शुक्रवार को WPL 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला कल 15 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी वो 17 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगी। एलिमिनेटर मैच की शुरुआत से पहले बैंगलोर के मुख्य कोच ल्यूक विलियम्स ने टीम में…
शुक्रवार को WPL 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला कल 15 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी वो 17 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगी। एलिमिनेटर मैच की शुरुआत से पहले बैंगलोर के मुख्य कोच ल्यूक विलियम्स ने टीम में शांति लाने के मामले में एक बहुत मजबूत व्यक्ति होने का श्रेय कप्तान स्मृति मंधाना को दिया है।
विलियम्स ने कहा कि, "स्मृति का बल्ले से और कप्तानी में भी शानदार टूर्नामेंट चल रहा है। पिछले साल के अभियान का अनुभव और योजना बनाने, रिव्यु करने और टीम कैसी होनी चाहिए इसके अलग-अलग पहलुओं पर गौर करने के लिए 12 महीने का समय मददगार रहा है। स्मृति इस टूर्नामेंट से पहले सभी प्रकार की योजनाओं में मौलिक रही हैं और समूह में वह शांति लाने में बहुत मजबूत रही हैं, जो मैदान पर और बाहर लीडरशिप होने में स्मृति द्वारा वास्तव में महत्वपूर्ण रही है। इसलिए, उनकी लीडरशिप और वह इससे कैसे निपट रही हैं, उससे खुश हूं।"