WPL 2024: मुंबई की जीत में चमकी यास्तिका- हरमनप्रीत और सजीवन, दिल्ली को रोमांचक मैच में 4 विकेट से दी मात
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 5 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 5 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर आयी डेब्यूटेंट सजाना सजीवन ने इस मैच की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाते हुए टीम को जीत दिलवा दी। सजाना ने दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान एलिस कैप्सी का कैच छोड़ा था और इसके बाद उनकी ही गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।