WPL 2026: एश्ले गार्डनर ने खेली तूफानी पारी,गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को दिया 208 रन का लक्ष्य
कप्तान एश्ले गार्डनर की तूफानी पारी के दम पर गुजरात जायंट्स ने नवीं मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे WPL 2026 के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद…
कप्तान एश्ले गार्डनर की तूफानी पारी के दम पर गुजरात जायंट्स ने नवीं मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे WPL 2026 के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात के दोनों ओपनर सोफी डिवाइन और बैथ मूनी आउट होकर पवेलियन लौट गईं। डिवाइन ने 20 गेंदों में 38 रन बनाए।
इसके बाद गार्डनर और अनुष्का शर्मा तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। गार्डनर ने 41 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। अनुष्का ने 30 गेंदों में 44 रन और जॉर्जिय वेहरहेम ने 10 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। जिसकी बदौलत गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।
यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 2 विकेट, शिखा पांडे और डिएंड्रा डॉटिन ने 1-1 विकेट लिया।