WPL 2024: RCB ने रचा इतिहास, फाइनल में DC को 8 विकेट से हराते हुए बनी चैंपियन
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर की मेंस फ्रेंचाइजी ने 16 साल के आईपीएल इतिहास में एक भी ट्रॉफी नहीं जीती…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर की मेंस फ्रेंचाइजी ने 16 साल के आईपीएल इतिहास में एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि आरसीबी की वूमेंस टीम ने दूसरे सीजन में ही खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया। RCB पहली बार चैंपियन बना है। फाइनल में दिल्ली की टीम का एक समय स्कोर 7 ओवर में बिना विकेट खोये 64 रन था। इसके बाद दिल्ली ने सभी 10 विकेट 49 रन बनाकर खो दिए। दिल्ली की एक बार फिर रनरअप रही। WPL 2023 में खेले गए लीग के पहले सीजन के फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस ने हराया था।