यशस्वी जायसवाल ने लिया यू-टर्न, अब गोवा ना जाकर मुंबई के लिए ही खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई से गोवा जाने के अपने फैसले पर पलटी मार ली है। जी हां, जायसवाल ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगे जाने के एक महीने बाद, ही यू-टर्न ले लिया है और अब वो मुंबई के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलना जारी…
Advertisement
यशस्वी जायसवाल ने लिया यू-टर्न, अब गोवा ना जाकर मुंबई के लिए ही खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई से गोवा जाने के अपने फैसले पर पलटी मार ली है। जी हां, जायसवाल ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगे जाने के एक महीने बाद, ही यू-टर्न ले लिया है और अब वो मुंबई के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को अपना एनओसी वापस लेने के लिए एक ईमेल लिखा है और कहा है कि वो अगले घरेलू सत्र के लिए मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध हैं।