Advertisement
Advertisement
Advertisement

ये हैं IPL 2020 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी,किसको मिली कितनी रकम, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जमकर पैसे बरसाए। इस नीलामी में कुल 62 खिलाड़ी बिके, जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस आईपीएल 2020 की नीलामी में...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 20, 2019 • 10:46 AM
10 most expensive players of ipl 2020 auction
10 most expensive players of ipl 2020 auction (CRICKETNMORE)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जमकर पैसे बरसाए। इस नीलामी में कुल 62 खिलाड़ी बिके, जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस आईपीएल 2020 की नीलामी में बिकने वाले टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में। 

पैट कमिंस

Trending


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये खरीदा। इसके साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे।


ग्लैन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने .75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मैक्सवेल दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे। वह पिछले सीजन आईपीएल नहीं खेले थे। 


क्रिस मॉरिस

पिछले सीजन दिल्ली के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलेंगे। बेंगलोर ने उनके लिए 10 करोड़ खर्च किए हैं। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ था। 


शेल्डन कॉटरेल

अपने आर्मी सैल्यूट के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बाएं हाथ के इस गेंदबाज के लिए पंजाब ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले कॉटरेल कभी भी आईपीएल में नहीं खेले हैं। 


नाथन कुल्टर नाइल

ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल को मौजूदा चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा। वह पिछले सीजन आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। वह पहले भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं। 


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement