रोहित शर्मा- रितिका की 'Love Story', क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित ने किया था प्रपोज ! Images (twitter)
13 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। आज उनकी शादी की सालगिरह है। ऐसे में आपको बतातें हैं कि दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत कैसे हुई।

आपको बता दें कि रितिका शुरूआत में रोहित शर्मा की मैनेजर थी। दोनों की मुलाकात बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से हुई थी। ऐसे में रोहित शर्मा की मैनेजर के तौर पर काम करते हुए दोनों के बीच दोस्ती हुई जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और आखिर में शादी के बंधन में बंध गए।
रितिका जब रोहित शर्मा की गर्लफ्रेंड बनी तो उनका पूरा ध्यान रखती थी। प्रोफेशन से लकर उनकी पर्सनल चीजों का भी ध्यान रितिका रखने लगी। रोहित शर्मा और रितिका ने इसी दौरान 6 सालों तक एक दूसरे को डेट किया।
रोहित शर्मा ने किया प्रपोज
