5 स्पिनर लेकर क्यों जा रही है टीम इंडिया? अश्विन को टीम सिलेक्शन पर आई हैरानी (Image Source: Google)
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में 5 स्पिनरों के सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। अश्विन को समझ नहीं आ रहा कि दुबई जैसी पिचों के लिए इतने स्पिनर्स की जरूरत क्यों पड़ी।
टीम इंडिया ने कुछ बदलाव किए, जिसमें जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण हर्षित राणा को टीम में जगह दी गई। वहीं, यशस्वी जायसवाल की जगह शानदार फॉर्म में चल रहे वरुण चक्रवर्ती को स्क्वाड में शामिल किया गया। इस बदलाव के बाद भारत के पास अब अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे 5 स्पिनर्स हैं।
5 स्पिनर? ये थोड़ा ज्यादा नहीं? - अश्विन
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दुबई जैसी जगह में 5 स्पिनर्स क्यों लिए गए हैं। उन्होंने कहा: