Mandaviya Flag Off Fit India: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागरिकों से 29 नवंबर को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 100वें संस्करण में शामिल होने की अपील की है। यह आयोजन 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक्स' थीम के तहत भारत में ओलंपिक आंदोलन का जश्न मनाने के लिए किया जा रहा है।
डॉ. मांडविया पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से इस आयोजन का नेतृत्व करेंगे, जहां लगभग 50,000 साइकिल चालक शामिल होंगे। 'माय भारत' के सहयोग से देशभर के हर जिले में यह आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 भारतीय ओलंपियन देशभर की 100 प्रमुख जगहों पर मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक वीडियो संदेश में कहा, "दोस्तों, जिम जाने का 100 डेज चैलेंज तो बहुत से लोगों ने लिया होगा। कई लोगों ने तो बीच में ही छोड़ दिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस देश में पिछले 99 रविवार में से 40,000 से ज्यादा लोकेशन पर लाखों लोग साइकिलिंग के थ्रू फिटनेस का संदेश दे रहे हैं।"