Barcelona: La Liga - FC Barcelona vs Racing Santander (Barcelona: La Liga - FC Barcelona vs Racing Santander)
La Liga: बार्सिलोना के युवा स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल अजरबैजान में सबाह के खिलाफ होने वाले यूईएफए चैंपियंस लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे। रविवार को विलारियल के खिलाफ 3-2 की जीत के बाद उनके दाहिने टखने में दर्द और परेशानी महसूस हुई।
स्पेनिश क्लब ने पुष्टि की है कि यामल को एहतियातन आराम दिया जाएगा। बार्सिलोना को उम्मीद है कि 18 वर्षीय खिलाड़ी अगले रविवार को डेपोर्टिवो डे ला कोरुना के खिलाफ होने वाले ला लीगा मैच में वापसी करेंगे।
बार्सिलोना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "फर्स्ट-टीम के खिलाड़ी लामिन यमल को अपने दाहिने टखने में हल्की तकलीफ महसूस हो रही है। एहतियात के तौर पर, वह सबाह के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। उम्मीद है कि वह अगले रविवार को डेपोर्टिवो के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।"