बेंगलुरु के फैंस के लिए खुशखबरी, केएसएलटीए करेगा इन दो बड़े टेनिस टूर्नामेंट्स की मेजबानी (बेंगलुरु के फैंस के लिए खुशखबरी, केएसएलटीए करेगा इन दो बड़े टेनिस टूर्नामेंट्स की मेजबानी)
बेंगलुरु के टेनिस प्रशंसकों के लिए नया साल खास रहने वाला है। कर्नाटक स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (केएसएलटीए) एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट आयोजित करेगा। इनमें बेंगलुरु ओपन एटीपी चैलेंजर 125 और आईटीएफ विमेंस वर्ल्ड टेनिस टूर डब्ल्यू100 शामिल हैं।
2,35,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाला बेंगलुरु ओपन 4 से 9 जनवरी तक खेला जाएगा। इसके बाद 14 से 21 फरवरी तक आईटीएफ विमेंस डब्ल्यू100 टूर्नामेंट आयोजित होगा, जिसमें 1,00,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि होगी।
साल 2025 में बेंगलुरु ओपन के 10वें संस्करण का आयोजन हुआ था। यह भारत में एटीपी चैलेंजर टूर के प्रमुख आयोजनों में से एक बन गया है।