पुणे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राइफल शूटिंग में 10 में से 10 अंक हासिल किए। (Image Source: IANS)
Deputy Chief Minister Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रविवार को पुणे के बालेवाड़ी स्थित श्री शिवछत्रपति खेल परिसर के दौरे के दौरान राइफल शूटिंग में अपना हुनर दिखाया। उन्होंने निशानेबाजी करते हुए 10 में से पूरे 10 अंक हासिल किए।
दरअसल, खेल परिसर के शूटिंग विभाग के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों ने सुनेत्रा पवार से निशानेबाजी करने का आग्रह किया। खिलाड़ियों के अनुरोध पर उन्होंने राइफल उठाई और निशाना साधा। उनका निशाना बिल्कुल सटीक रहा और उन्होंने पूरे 10 अंक हासिल किए।
सुनेत्रा पवार के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद युवा खिलाड़ी और अन्य लोग हैरान रह गए। सभी ने उनके सटीक निशाने की सराहना की।