फीफा पर साइबर हमले की पुष्टि, हैकर्स ने निजी और व्यावसायिक डेटा तक बनाई पहुंच (फीफा पर साइबर हमले की पुष्टि, हैकर्स ने निजी और व्यावसायिक डेटा तक बनाई पहुंच)
फुटबॉल की वैश्विक नियामक संस्था, फीफा ने बताया है कि उसके सिस्टम पर साइबर हमला हुआ था। इस हमले में हैकरों ने फीफा के कर्मचारियों की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए सिस्टम में प्रवेश किया और कुछ निजी व व्यावसायिक जानकारी तक पहुंच हासिल कर ली।
माना जा रहा है कि हमलावरों ने इमिग्रेशन रिकॉर्ड, वित्तीय जानकारी और निजी फाइलों सहित कई गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच बना ली है। हालांकि, चुराई गई जानकारी में 'फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज' (एफएफई) से जुड़ी कोई सामग्री शामिल नहीं है। यह एक ऐसा व्यावसायिक प्रस्ताव है, जिसने इस साल की शुरुआत में काफी ध्यान आकर्षित किया था।
'द एथलेटिक' की रिपोर्ट के अनुसार, हैकरों ने फीफा कर्मचारियों का रूप धरकर सिस्टम में प्रवेश किया और कई संवेदनशील दस्तावेज चुरा लिए।