Advertisement
Advertisement
Advertisement

यामागुची को हराकर कैरोलिना महिला एकल फाइनल में

पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिन मारिन ने मौजूदा दो बार की विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को लगातार गेमों में 21-14, 21-18 से हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल फाइनल में प्रवेश...

Advertisement
IANS News
By IANS News October 29, 2022 • 20:32 PM
यामागुची को हराकर कैरोलिना महिला एकल फाइनल में
यामागुची को हराकर कैरोलिना महिला एकल फाइनल में (Image Source: Google)

पूर्व ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिन मारिन ने मौजूदा दो बार की विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को लगातार गेमों में 21-14, 21-18 से हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मारिन ने जापान की यामागुची को हराने में 47 मिनट का समय लगाया। मारिन का फाइनल में चीन की बिंग जिआओ और चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के बीच मैच के विजेता से मुकाबला होगा।

Also Read: Today Live Match Scorecard

चोट से उबरने के बाद, जिसके कारण वह टोक्यो ओलम्पिक में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पायीं, स्पेन की मारिन ने अप्रेल में यूरोपियन चैंपियनशिप जीती थी। वह रविवार को अपने करियर के 35वें खिताब के लिए उतरेंगी।


TAGS
Advertisement