FIFA World Cup: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ (सीएएफ) के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें सेनेगल से एएफसीओएन 2025 का खिताब लेकर मोरक्को को दे दिया गया था। सीएएस के नए फैसले के बाद सेनेगल को फिर से एएफसीओएन 2025 का आधिकारिक चैंपियन मान लिया गया है।
टूर्नामेंट के फाइनल से जुड़े विवाद में एक बड़ा मोड़ आया है। सीएएस ने सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन (एफएसएफ) द्वारा सीएएफ और रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन (एफआरएमएफ) के खिलाफ दायर की गई अपील को सही ठहराया है। इसके साथ ही, जनवरी में हुए फाइनल में सेनेगल की 1-0 की मूल जीत पर मुहर लग गई है।
इस फैसले ने सीएएफ अपील बोर्ड के निर्णय को रद्द कर दिया है और सीएएफ डिसिप्लिनरी बोर्ड (अनुशासनात्मक बोर्ड) के पुराने फैसले को बहाल कर दिया है। नतीजतन, सेनेगल आधिकारिक तौर पर उस खिताब को अपने पास रखने में सफल रहा है, जिसे उसने मैदान पर जीता था।