हॉकी इंडिया लीग 2026-27 की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में होगी, जिसके लिए पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 7 दिसंबर 2026 को होने जा रही है।
आगामी सीजन में पुरुषों की प्रतियोगिता में छह और महिलाओं की प्रतियोगिता में चार फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। यह लीग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखेगी। दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले, फ्रेंचाइजी खिलाड़ी की ट्रेडिंग और रिटेंशन की प्रक्रिया में शामिल होंगी।
हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, "घोषित कार्यक्रम के अनुसार, फ्रेंचाइजी को 29 नवंबर 2026 तक अन्य फ्रेंचाइजी को अपने संभावित खिलाड़ी लेन-देन (ट्रेड) के बारे में सीधे सूचित करना होगा। आधिकारिक ट्रेडिंग विंडो 29 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे खुलेगी और 2 दिसंबर को 10:00 बजे बंद हो जाएगी।"