इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 के 35वें मुकाबले में, चर्चिल ब्रदर्स एससी ने इंटर काशी को 1-0 से हराकर अपनी लगातार चार हार के सिलसिले को खत्म किया। एक कड़े मुकाबले में सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी ट्रिजॉय डायस (53वें मिनट) ने विजयी गोल दागा। इस जीत के साथ 'रेड मशीन्स' ने मौजूदा सीजन में अपनी पहली 'अवे' (घर से बाहर) जीत दर्ज की।
'रेड मशीन्स' 6 मैचों में 6 अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि इंटर काशी 1 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है।
शुक्रवार को पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैच के पहले हाफ में चर्चिल ब्रदर्स के पास गेंद पर ज्यादा नियंत्रण (पजेशन) रहा, लेकिन वे मौके बनाने में संघर्ष करते दिखे। वहीं, इंटर काशी के खेल में भी आक्रामक धार की कमी दिखी। मैच की शुरुआत में डिफेंडर जोसेफ ओकोरो ने कुछ अहम बचाव करते हुए आयुष छिकारा और थोई सिंह को गोल करने से रोका।