जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप: जगशेर और शाइना पर रहेंगी निगाहें (जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप: जगशेर और शाइना पर रहेंगी निगाहें)
गंगटोक के पालजोर स्टेडियम स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में 49वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है। देशभर के शीर्ष जूनियर शटलर यहां व्यक्तिगत वर्ग के खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे।
टूर्नामेंट में खास नजरें वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट जगशेर सिंह खंगुरा पर होंगी, जो पुरुष एकल में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं महिला एकल में एशियन अंडर-17 चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट शाइना मणिमुथु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
इंटर-स्टेट इंटर-जोनल टीम चैंपियनशिप के समापन के बाद, जिसमें कर्नाटक के लड़कों और तमिलनाडु की लड़कियों की टीमों ने जीत हासिल की थी, अब ध्यान व्यक्तिगत मुकाबलों की ओर आ गया है। यहां देश के होनहार युवा खिलाड़ी नेशनल टाइटल जीतने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे।