कोलकाता में 7 से 10 जनवरी 2027 तक सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट, शीर्ष खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद (कोलकाता में 7 से 10 जनवरी 2027 तक सजेगा ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट, शीर्ष खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद)
'सिटी ऑफ जॉय' कहलाने वाले कोलकाता में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। 7 से 10 जनवरी 2027 तक यहां एक बड़ा ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें कई शीर्ष शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चार दिवसीय टूर्नामेंट में रैपिड और ब्लिट्ज दोनों फॉर्मेट शामिल होंगे। इसका आयोजन कोलकाता के 'धोनो धान्यो ऑडिटोरियम' में किया जाएगा।
'टाटा स्टील चेस इंडिया' दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने, उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और खेल प्रेमियों को एक शानदार माहौल में जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
शतरंज के साथ कोलकाता के पुराने और गहरे जुड़ाव तथा इस खेल के प्रति यहां बढ़ते उत्साह को देखते हुए, यह इवेंट भारतीय शतरंज कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।