मेरा सपना सच हो गया, तेजस्विन शंकर ने अर्जुन पुरस्कार अपने परिवार और एथलेटिक्स समुदाय को समर्पित किया (मेरा सपना सच हो गया, तेजस्विन शंकर ने अर्जुन पुरस्कार अपने परिवार और एथलेटिक्स समुदाय को समर्पित किया)
भारतीय डेकाथलीट तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों 2025 का 'अर्जुन पुरस्कार' प्राप्त करने को 'सपना सच होने' जैसा पल बताया। उन्होंने यह सम्मान अपने परिवार और पूरे एथलेटिक्स समुदाय को समर्पित किया।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद 'स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (साई) से बातचीत में तेजस्विन ने कहा कि ऐसे मौके जीवन में केवल एक या दो बार ही आते हैं और वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें यह सम्मान मिला।
उन्होंने कहा, "अर्जुन पुरस्कार पाकर मैं खुद को सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। भारत के माननीय राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है, क्योंकि ऐसे मौके जीवन में केवल एक या दो बार ही आते हैं।"