एमपी: अखाड़े में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप, कुश्ती कोच गिरफ्तार (एमपी: अखाड़े में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप, कुश्ती कोच गिरफ्तार)
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पारंपरिक कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र (अखाड़े) में 14 वर्षीय लड़के के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक कोच को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष सेन के रूप में हुई है, जो सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस अखाड़े में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहा था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज' (पॉक्सो) एक्ट और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि शिकायतकर्ता एक नाबालिग है, जो इस केंद्र में कुश्ती का प्रशिक्षण लेता था। यहां कई बच्चे कुश्ती और अन्य पारंपरिक शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेते हैं।