दिल्ली की आद्या कात्याल ने रविवार को 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई। आद्या ने फाइनल में मध्य प्रदेश की हीना रश्मि बैरवा और हरियाणा की सिफ्ट संधू को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
कात्याल 108 के स्कोर के साथ लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर रहीं और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बैरवा 107 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला, जबकि कड़े मुकाबले में 105 का स्कोर करने वाली संधू ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
तमिलनाडु की नीला राजा बालू 104 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि उन्हीं के राज्य की तनिष्का सेंथिलकुमार 99 के स्कोर के साथ रहीं। मध्य प्रदेश की पूनम रघुवंशी 97 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं और आर्मी की ऐश्वरी चौधरी 96 के स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश की प्रज्ञा सेन 94 के स्कोर के साथ शीर्ष आठ में शामिल रहीं।