National Sports Day 2025: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले सप्ताह 'राष्ट्रीय खेल दिवस 2025' को एक सच्चे जन आंदोलन के रूप में मनाने की अपील की थी। इस पर अमल करते हुए, राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 को तीन दिवसीय जन आंदोलन के रूप में मनाने की तैयारी पूरे देश में शुरू हो गई है।
राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, चंडीगढ़ और दिल्ली ने अपने संबंधित विभागों को तैयारी शुरू करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 समारोह का नेतृत्व 'फिट इंडिया मिशन' की ओर से किया जाएगा। इसे 29-31 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस आंदोलन के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसका विषय 'एक घंटा, खेल के मैदान में' होगा।