पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
आडवाणी की जीत ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय होने से भी ज्यादा खास है, क्योंकि उन्होंने न केवल क्रूसिबल कप और 25,000 पाउंड की प्राइज मनी घर लेकर आए, बल्कि टूर्नामेंट का 2027 एडिशन भी भारत ले आए हैं। क्रूसिबल कप लाइन-अप में रॉनी ओ'सुलिवन, डिफेंडिंग चैंपियन नील रॉबर्टसन, टोनी ड्रैगो, ड्रीम टिकट विनर बैरी पिंचेस, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन वू यिजे, पहले चीनी स्नूकर 900 विनर झेंग यूबो, द जेंटलमैन जो पेरी, और आडवाणी शामिल थे।
आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैदान कितना मुश्किल था, यह देखते हुए मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं यह ट्रॉफी उठा पाऊंगा। खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ एक शानदार मैदान इस जीत को और भी खास बनाता है।" भारतीय खिलाड़ी ने डिफेंडिंग चैंपियन नील रॉबर्टसन को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। इस जीत के साथ ही आडवाणी ने दिखा दिया था कि वह खिताब को जीतने के प्रबल दावेदार हैं। सेमीफाइनल में आडवाणी का मुकाबला जो पेरी से हुआ, जिसमें भारतीय स्टार ने जीत हासिल करके और ड्रैगो के खिलाफ फाइनल में जगह बनाकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।