प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 'खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम' के दौरान देश भर के युवा एथलीटों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। एथलीटों के लिए यह विशेष अवसर होगा। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की है।
स्पेशल ओलंपिक्स भारत टीम के कोच और पूर्व वर्ल्ड कप हॉकी खिलाड़ी दलजिंदर सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री मोदी और स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को उनके पूरे समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं पूरे एसओबी (स्पेशल ओलंपिक्स भारत) संस्था को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने इन बच्चों के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए और कैंप लगाए। इसी वजह से हम एफआईएच विश्व कप में हिस्सा ले सके।"
उन्होंने कहा, "विश्व कप में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। वहां 16 टीमें थीं। सभी टीमों को 8-8 की संख्या में 2 पूल में बांटा गया था। हम पूल बी में थे। हमारी दुनिया में 11वीं रैंकिंग है।"