रोमेलु लुकाकू ने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कहा, बेल्जियम के लिए दागे सर्वाधिक गोल (रोमेलु लुकाकू ने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कहा, बेल्जियम के लिए दागे सर्वाधिक गोल)
बेल्जियम के फॉरवर्ड रोमेलु लुकाकू ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिसके साथ बेल्जियम के लिए सर्वाधिक गोल दागने वाले लुकाकू का 16 साल लंबा करियर समाप्त हो गया।
लुकाकू ने 'रेड डेविल्स' (बेल्जियम टीम) के लिए अपना 135वां और आखिरी मैच अक्टूबर में फ्रांस के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने देश के लिए सर्वाधिक 94 गोल किए हैं। इस मामले में केविन डी ब्रुइन (41 गोल) उनके बाद दूसरे पायदान पर हैं।
वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों की लिस्ट में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (146), अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (126), ईरान के अली दाई (108) और भारत के सुनील छेत्री (95) ने उनसे ज्यादा गोल किए हैं।