ठाणे की युवा एथलीट शौर्या अंबुरे ने 2026 डकार यूथ ओलंपिक की 100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। एथलीट ने न केवल पदक जीता, बल्कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास भी रच दिया, हालांकि उनकी यह सफलता आसान नहीं रही। दिसंबर में एसीएल इंजरी के बाद उन्होंने महज नौ महीने में वापसी की।
डकार में आयोजित 2026 समर यूथ ओलंपिक गेम्स में भारत ने 10 मेडल्स के साथ अपना सफर पूरा किया। इन मेडल्स में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज शामिल रहे, जो इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
दो गोल्ड मेडल के साथ भारत ने यूथ ओलंपिक गेम्स के किसी एक संस्करण में अपने दूसरे सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। इस अभियान के दौरान शौर्या अंबुरे यूथ ओलंपिक गेम्स में एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं जिन्होंने लड़कियों की 100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में ब्रॉन्ज मेडल जीता।