एएफसी अंडर-17 क्वालीफायर्स: गांगटे की हैट्रिक, राज ने दागे 4 गोल; भारत ने गुआम को 12-0 से रौंदा (एएफसी अंडर-17 क्वालीफायर्स: गांगटे की हैट्रिक, राज ने दागे 4 गोल; भारत ने गुआम को 12-0 से रौंदा)
एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर्स के 'ग्रुप ई' मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुआम को 12-0 से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला शनिवार को मलेशिया के कुआलालंपुर फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया।
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान दलालमुओन गांगटे और राज सिंह वाहेंगबाम ने हैट्रिक लगाईं। राज सिंह ने कुल चार गोल दागे। इससे पहले, सिंगापुर के खिलाफ 4-2 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाले भारत ने इस मैच में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा।
अंडर-17 स्तर पर एएफसी क्वालीफाइंग मैचों में यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, भारत ने 1984 में मकाऊ के खिलाफ और 2024 में ब्रुनेई दारुस्सलाम के खिलाफ 13-0 से जीत दर्ज की थी।