तीरंदाज रजत चौहान को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया (Image Source: IANS)
मशहूर तीरंदाज रजत चौहान को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया है।
राजस्थान पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के पद पर कार्यरत रजत, पुलिस बल के सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और पुलिस विभाग दोनों का प्रतिनिधित्व किया है।
रजत चौहान ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मेरे विभाग ने सम्मानित किया है। मैं खेलों में अपने प्रदर्शन से अपने विभाग को गौरवान्वित करता रहूंगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान पुलिस को और पहचान दिलाऊंगा।"