एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम की शानदार शुरुआत, बांग्लादेश को 42-21 से रौंदा (एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम की शानदार शुरुआत, बांग्लादेश को 42-21 से रौंदा )
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को 'ग्रुप-ए' के अपने पहले मैच में बांग्लादेश पर 42-21 से दमदार जीत दर्ज की। टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में आयोजित इस मुकाबले के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत की है।
भारत ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया। टीम ने अनुशासित डिफेंस और लगातार अटैकिंग दबाव का अच्छा तालमेल बिठाया, जिसमें संजू देवी का अटैक में अहम योगदान रहा।
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली, जिससे बांग्लादेश के लिए बोनस लाइन तक पहुंचना मुश्किल हो गया। इस बीच भारत ने सफल रेड के जरिए लगातार प्वाइंट्स हासिल किए। बांग्लादेशी कप्तान श्राबोनी मौलिक ने अपनी टीम के लिए स्कोरबोर्ड पर प्वाइंट्स जोड़े, लेकिन भारत के डिफेंस ने उनके मौकों को सीमित रखा।