साउथ अफ्रीका के पोलोक्वाने में 4 से 6 दिसंबर तक होने वाली कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम तैयार है। इस मजबूत टीम में वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता काजल ढोचक और नीलम सिरोही के साथ-साथ वर्ल्ड अंडर-23 सिल्वर मेडलिस्ट अमृता पुजारी भी शामिल हैं। शुक्रवार को सिलेक्शन ट्रायल के बाद टीम को अंतिम रूप दिया गया।
अस्ताना में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली नीलम ने 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की नेहा चौगुले को मात दी। अस्ताना में ही सिल्वर मेडल जीतने वाली काजल ने 76 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की वेदिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-0 से जीत दर्ज की।
महाराष्ट्र की अमृता ने भी 72 किलोग्राम भार वर्ग में आरएसपीबी की बिपाशा को आसानी से हराकर टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। अमृता ने लास वेगास में जारी अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के महिला 72 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।