फीफा विश्व कप: बेल्जियम को झटका, ईरान के खिलाफ नहीं खेलेंगे विंगर जेरेमी डोकू (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार को बेल्जियम का मुकाबला ईरान के खिलाफ होना है। ग्रुप जी के इस अहम मुकाबले से पहले बेल्जियम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विंगर जेरेमी डोकू बीमारी की वजह से ईरान के खिलाफ होना वाले मैच से बाहर हो गए हैं। डोकू के मैच से बाहर रहने की घोषणा बेल्जियम टीम ने रविवार को की।
बेल्जियम टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट के मुताबिक, "बीमारी की वजह से, डोकू ईरान के खिलाफ हमारे अगले मैच का हिस्सा नहीं होंगे।"
बेल्जियम अगर नॉकआउट स्टेज में पहुंचता है, तो उसमें भी डोकू के बाहर रहने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 24 साल के डोकू की पत्नी उनके पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस वजह से वह टीम से बाहर रह सकते हैं।