नवंबर विंडो के दूसरे इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड ने वन न्यूजीलैंड स्टेडियम में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को 3-0 से हराया।
मैच की शुरुआत में मेजबान टीम के लगातार दबाव के बावजूद भारत ने खुद को संभाले रखा, लेकिन 22वें मिनट में फिन सुरमैन ने गोल करके इस गतिरोध को तोड़ दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने हाफ-टाइम से पहले अपनी बढ़त को और मजबूत किया।40वें मिनट में जेम्स मैकगैरी ने स्कोर 2-0 कर दिया और तीन मिनट बाद क्रिस वुड ने एक और गोल करके अपनी टीम की 3-0 से जीत पक्की कर दी।
मैच की शुरुआत से ही न्यूजीलैंड ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और भारत को उनके अपने ही हाफ में रोके रखा। एआईएफएफ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में रयान विलियम्स ने पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की। भारत के मुख्य कोच खालिद जमील ने पहले फ्रेंडली मैच की तुलना में अपनी शुरुआती इलेवन में पांच बदलाव किए—आशिक कुरुनियन, जय गुप्ता, मेहताब सिंह, मोहम्मद सनन और रोशन सिंह नाओरेम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।