फॉर्मूला 1: मैक्स वेरस्टैपेन ने रेड बुल के साथ अनुबंध 2030 तक बढ़ाया (Image Source: IANS)
फॉर्मूला 1 में अपने भविष्य को लेकर चल रहे शक को दूर करते हुए, चार बार के वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी रेड बुल टीम के साथ अनुबंध बढ़ाने पर हस्ताक्षर किया है। वह 2030 के आखिर तक आरबी22 के लिए रेस करेंगे। डचमैन, मैक्स वेरस्टैपेन के मैकलारेन में जाने की चर्चा चल रही थी।
रेड बुल ने मैक्स वेरस्टैपेन के साथ अनुबंध बढ़ाने की घोषणा की पुष्टि की। टीम ने इस बात पर जोर दिया कि वेरस्टैपेन के साथ उनकी पार्टनरशिप 'एफ1' इतिहास की सबसे सफल और अहम साझेदारियों में से एक रही है। वेरस्टैपेन के साथ करार का बढ़ाया जाना आपसी भरोसे और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, साथ ही भविष्य को एक साथ आकार देने का एक साझा फैसला है।
मैक्स वेरस्टैपेन, रेड बुल के साथ अपना अनुबंध बढ़ाकर खुश हैं। वह 2016 से बुल के साथ हैं।