बॉक्सर गुंजन यादव ने पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित 'समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026' में महिलाओं की 48 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुंजन यादव को देशभर के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यूथ ओलंपिक गेम्स में महिलाओं की 48 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर गुंजन यादव को बधाई। इस शानदार उपलब्धि से देश का मान बढ़ा है। आपकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता देशभर के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
समर यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भारत ने 10 पदकों के साथ अपना सफर पूरा किया। इन मेडल में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यह इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।